राजस्थान के कोटा जिले में एक पिकअप वैन के एक खड्ड में गिर जाने से एक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई और 28 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने आज बताया कि यह घटना कल देर रात कोटा शहर के निकट रावतभाटा मार्ग पर हुई।
आर के पुरम पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर प्रताप राव ने बताया कि वैन में सवार छह बच्चों समेत 28 लोगों का समूह चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा शहर में एक पारिवारिक समारोह में शामिल होकर बारन जिले के पलयाथा गांव लौट रहा था।
उन्होंने बताया कि मारी गई गंगीबाई कोली का शव पोस्टमार्टम के बाद उनके परिवार को सौंप दिया गया है।कम से कम 14 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि शेष को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
उन्होंने बताया कि चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ चलाने का मामला दर्ज किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



