अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तहत राजस्थान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम अजमेर में आयोजित किया जाएगा। राज्य सरकार ने इसके आदेश जारी किये है। जिला कलेक्टर विश्व मोहन शर्मा ने राज्य स्तरीय योग दिवस की तैयारियों के सिलसिले में 14 जून को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आहुत की है।
बैठक में अजमेर के सभी विभागों के अधिकारी शिरकत करके कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चर्चा करेंगें। इधर अजमेर स्थित आयुर्वेद निदेशालय के उपनिदेशक डॉ. रमाशंकर पचोरी ने भी कहा कि योग दिवस की तैयारी के लिए आवश्यक विचार विमर्श कर राज्य सरकार के निर्देशानुसार आगामी निर्णय लिए जाएंगे।
राज्य के शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने भी सरकारी स्कूलों में छुट्टियों के बावजूद अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के निर्देश जारी किए है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी की पहल पर विश्व के लगभग सभी देशों ने योग को अपनाकर स्थाई रूप से 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का पहले से ही फैसला लिया हुआ है


Download Android App
Download iOS App



