राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप जारी, पारा पंहुचा माइनस 2.2 डिग्री

Summary :

राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप जारी है, तपमान माइनस में पहुंच चुका है। आज शीतलहर का पांचवा दिन है बढ़ते ठंड के बीच तापमान लगभग माइनस 2.2 डिग्री दर्ज किया गया है।

राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप जारी है, तपमान माइनस में पहुंच चुका है। आज शीतलहर का पांचवा दिन है बढ़ते ठंड के बीच तापमान लगभग माइनस 2.2 डिग्री दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, चूरू में जहां न्यूनतम तापमान माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं फतेहपुर में माइनस 2.2 डिग्री दर्ज किया गया। चित्तौड़गढ़ में न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री, अलवर में 0.5 डिग्री, बारां में 2.0, वनस्थली में 3.0, पिलानी में 2.4 और फलौदी में 3.8 डिग्री रहा।
डिविजन में तापमान सामान्य से कम रहा
कोटा, बीकानेर व जोधपुर डिविजन में तापमान सामान्य से कम रहा और जयपुर, अजमेर और उदयपुर में सामान्य से काफी कम रहा। माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ जोबनेर जयपुर की सबसे ठंडी जगह रही। सीकर में भी तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने कहा कि सीकर में इस सीजन में यह दूसरी बार है, जब पारा माइनस में गया है।
मौसम विभाग ने राजस्थान में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूवार्नुमान के अनुसार अगले सप्ताह राज्य में ओलावृष्टि हो सकती है।

Desk Team