विवादास्पद फिल्म ‘ ‘पद्मावत ’’ के खिलाफ यहां प्रदर्शन करने के लिए पुलिस ने करणी सेना के लगभग 50 समर्थकों को आज हिरासत में लिया। यह फिल्म कल रिलीज होनी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
फिल्म को करणी सेना और अन्य संगठनों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इन संगठनों का आरोप है कि फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़मरोड कर पेश किया गया है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने मुम्बई के विभिन्न हिस्सों से अब तक करणी सेना के लगभग 50 समर्थकों को हिरासत में लिया है। इन लोगों को तब हिरासत में लिया गया जब वे फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए इकट्टा हुए थे।’’
उन्होंने बताया कि और लोगों को भी ऐहतियाती हिरासत में लिया जा सकता है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं।
उच्चतम न्यायालय ने पिछले सप्ताह गुजरात और राजस्थान में इस फिल्म की रिलीज पर प्रतिबंध हटा दिया था जिससे ‘‘पद्मावत’’ की राष्ट्रव्यापी रिलीज का रास्ता साफ हो गया था। पहले इस फिल्म का नाम ‘‘पद्मावती’’ था और इसे एक दिसम्बर को रिलीज किया जाना था।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



