राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही खींचतान के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व जो भी फैसला करेगा वह सभी को मान्य होगा।
गहलोत ने संवाददाताओं से कहा ‘‘मुख्यमंत्री के बारे में फैसला कभी भी हो सकता है। राहुल गांधी जी सभी लोगों से बात कर रहे हैं और यह अच्छी बात है कि सभी की राय ली जा रही है। जो भी फैसला होगा वह सभी को मान्य होगा।’’
जयललिता की मौत की परिस्थितियों की जांच : पैनल ने उपमुख्यमंत्री पनीरसेल्वम को पूछताछ के लिए बुलाया
उन्होंने कहा, ‘‘मैं कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे शांति बनाए रखें । इस चुनाव में कार्यकर्ताओं ने बहुत अच्छा काम किया है और राहुल गांधी जी ने उनकी मेहनत की सराहना की है।’’
इससे पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने भी कार्यकर्ताओं से शांति एवं अनुशासन बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी जो भी फैसला करेंगे, उसका वह स्वागत करेंगे।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पद की दौड़ में अशोक गहलोत और पायलट दोनों शामिल हैं। दोनों के समर्थकों ने अपने नेताओं के पक्ष में जमकर नारेबाजी की है।


Download Android App
Download iOS App



