भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने बुधवार को कहा कि पार्टी विधानसभा उपचुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है। पूनिया ने कहा कि भाजपा पहले से ही पूरी तरह से तैयार थी और है, हम लोगों ने जमीनी तौर पर पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूती से खड़ा करने का संगठनात्मक कार्य पूरा कर लिया है।
उन्होंने कहा कि वह खुद चारों विधानसभा क्षेत्रों के दौरे कर वहां के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से कार्यकर्ता सम्मेलनों में संवाद कर चुके हैं। पूनिया ने कहा,’ सभी जगह पार्टी पूरी तरह मजबूत है, कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भाजपा सभी सीटें जीतेगी।’
उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग ने राजस्थान की तीन विधानसभा सीटों राजसमंद, सहाड़ा व सुजानगढ़ पर उप चुनाव के लिए कार्यक्रम मंगलवार को जारी किया, जिसके तहत यहां 17 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं, भाजपा के हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत बुधवार को जयपुर में प्रदर्शन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां चिंकारा कैंटीन से कलक्ट्रेट तक पैदल जुलूस निकाला और राज्य सरकार के दो साल के ‘कुशासन’ खिलाफ प्रदर्शन किया।


Download Android App
Download iOS App



