गंगानगर से एक बार फिर आशीर्वाद दे जनता : निहालचंद

Summary :

मेघवाल को गंगानगर लोकसभा क्षेत्र से इस बार टिकट मिलने पर संशय बना हुआ है। इसके चलते वह कुछ समय से काफी सक्रिय हो गये हैं।

राजस्थान में गंगानगर संसदीय क्षेत्र (सुरक्षित) से लगातार चौथी बार निर्वाचित होकर केंद्र सरकार में मंत्री पद तक पहुंचे सांसद निहालचंद मेघवाल ने क्षेत्र के मतदाताओं से अनुरोध किया है कि उनका परिवार इस इलाके में 50 वर्ष से इस क्षेत्र की सेवा कर रहा है, वे उन्हें एक बार फिर से आशीर्वाद दें। श्री मेघवाल ने यह उद्गार आज गंगानगर में सेठ गोपीराम गोयल बगीची में शहर की विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक और धार्मिक संस्थाओं की गठित नागरिक अभिनंदन समिति द्वारा उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि इस इलाके के विकास के लिए वह सदैव तत्पर रहे हैं और आगे भी रहेंगे।

उनका परिवार 50 वर्षों से इस इलाके में विकास के कार्य में हमेशा तत्पर रहा है। इलाके जो विकास हो पाया है, उसमें यहां के लोगों का भी बड़ योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1996 में क्षेत्र की जनता ने उन्हें जो चादर ओढ़ई थी, उस पर उन्होंने अबतक कोई दाग नहीं लगने दिया है। क्षेत्र के सम्मान को कभी उनके परिवार ने तथा उन्होंने ठेस नहीं लगने दी।

भविष्य में भी वह इलाके की इज्जत को बनाए रखेंगे। सांसद ने कहा कि इस इलाके के किसानों के खेतों तक के खाले बनाकर पानी अगर पहुंचा सकती है तो वह केंद्र की भाजपा सरकार ही पहुंचा सकती है। इस इलाके की तीन मुख्य सिंचाई परियोजनाओं गंगनहर, इंदिरा गांधी नहर और भाखड़ नहर का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए सांसद ने कहा कि इनके रखरखाव और मरम्मत के कार्य राज्य में भाजपा की पिछली सरकार के समय किये गये और वर्तमान में केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे हैं।

गंगनहर में 64 करोड़ रुपये की लागत से सुधार कार्य करवाए गए। पंजाब में हरीके बैराज की मरम्मत का काम भी करवाया गया। किसानों के खेतों तक के खालों का निर्माण सरकार की एक बड़ उपलब्धि है। श्री मेघवाल ने कहा कि देश में वर्तमान परिस्थितियों को ठीक करने का अगर किसी में माद्दा है, तो वह केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में है।

जब कारगिल का युद्ध हुआ, तब भी केंद्र में भाजपा सरकार ने ही सब कुछ ठीक किया था। अब वर्तमान परिस्थितियों को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ठीक करने में लगी है। उन्होंने कहा कि हम सीमा पर रहते हैं, लिहाजा हमें वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए न केवल सजग एवं सतर्क रहना चाहिए बल्कि अपनी जिम्मेदारियों को भी समझना चाहिए। उल्लेखनीय है कि इस बार श्री मेघवाल को गंगानगर लोकसभा क्षेत्र से इस बार टिकट मिलने पर संशय बना हुआ है। इसके चलते वह कुछ समय से काफी सक्रिय हो गये हैं।

Desk Team