Capital, Jaipur में आज मुस्लिम समाज के लोगों ने रैली निकालकर पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी। समाज के लोगों ने चारदरवाजे से रामगंज चौपड़ तक पैदल मार्च कर रैली निकाली और पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शहीदों के लिए दुआ मांगी। लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। रैली में विधायक रफीक खान एवं अमीन कागत्री तथा मुस्लिम नेता हाजी रफत तथा अन्य मुस्लिम नेताओं ने भाग लिया। रैली में जयपुर की पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवान ने भी शिरकत की।
मुस्लिम समाज के लोगों ने रैली निकालकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Summary :
अमीन कागत्री तथा मुस्लिम नेता हाजी रफत तथा अन्य मुस्लिम नेताओं ने भाग लिया। रैली में जयपुर की पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवान ने भी शिरकत की।


Download Android App
Download iOS App



