शिरोमणी अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष एवं पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने आज यहां ऐलान किया कि उनकी पार्टी हरियाणा में लोकसभा व विधानसभा चुनाव लड़गी। यहां एक रैली को संबोधित करते हुए श्री बादल ने कहा कि अगर हरियाणा में शिरोमणि अकाली दल बादल को सियासी ताकत मिली तो यहां के किसानों के टयूबवैलों व गरीबों परिवारों के घरों में बिजली बिलों पर पंजाब की तर्ज पर रियायत दी जाएगी। श्री बादल सिरसा की अनाज मंडी में पार्टी की हरियाणा इकाई की आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
इससे पहले उन्होंने पुलवामा में 14 फरवरी को आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को पार्टी की ओर से श्रद्धांजली अर्पित की। शिअद नेता ने कहा कि हरियाणा में सिखों की काफी आबादी है। विधानसभा की 25 से 30 सीटों पर जीत हार का फैसला सिख करते हैं परंतु सिखों की ताकत बिखरी हुई है जिससे अन्य दल सिखों का सियासी लाभ ले रहे हैं। उन्होंने आह्वान किया कि सिख शिअद के बैनर तले एकत्रित होकर अपनी ताकत पहचानने की कोशिश करें।


Download Android App
Download iOS App



