किशनगढ़ एयरपोर्ट पर रोका गया पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा का विमान

Summary :

पूर्व पीएम देवेगौड़ा व उनके पुत्र कुमारस्वामी को लेकर वाइकिंग कंपनी का विमान गुरुवार को सुबह 10.13 बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट पर उतरा।

राजस्थान के पुष्कर आए पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा व कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के निजी विमान को गुरुवार को लौटते समय किशनगढ़ एयरपोर्ट पर रूक दिया गया क्योकि विमान कंपनी ने चार्ज नहीं चुकाया था। विमान करीब 15 मिनट तक उड़ान नहीं भर सका। ग्राउंड हैंडलिंग कर रही ओरियावेशन कंपनी और एयरक्राफ्ट वाइकिंग के बीच विवाद के कारण विमान एप्रिन में खड़ा रहा।

हालांकि, विवाद ख़त्म होने के बाद विमान को छोड़ दिया गया। पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा व उनके पुत्र कुमारस्वामी को लेकर वाइकिंग कंपनी का विमान गुरुवार को सुबह 10.13 बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट पर उतरा। एयरपोर्ट के निदेशक अशोक कपूर ने कहा कि नियमानुसार एटीसी तब तक किसी भी निजी विमान को हरी झंडी नहीं देती जब तक कि उसका सभी प्रकार का भुगतान नहीं हो जाता। विवाद ख़त्म होने के बाद विमान को उड़ान भरने की अनुमति दे दी गई।

Desk Team