ये मामला राजस्थान के धौलपुर जिले है जहा आज राष्ट्रीय राजमार्गों पर हथियारों के बल पर राहगीरों से लूटपाट करने वाली लुटेरी गैंग के तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश सड़क पर कांच के टुकड़े एवं कीलें डाल कर व्यापारियों और राहगीरों के वाहनों को पंचर कर लूटपाट करते थे। इसी गैंग के पांच नकाबपोश सदस्यों ने इसी वर्ष 5 जून को एनएच-11बी पर मडोना गांव के पास व्यापारी शुभम मंगल के वाहन को पंचर कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशो के नाम योगेंद, गुर्जर, गुड्डू गुर्जर और हेम गुर्जर बताये है। पकड़े गए बदमाशों पर धौलपुर जिले के साथ-साथ करौली और बयाना में लूट एवं हत्या के दर्जनों मामले दर्ज है।


Download Android App
Download iOS App



