ये मामला राजस्थान में राजधानी पिंक सिटी का है जहां जयपुर के पास हरियाणा से गुजरात ले जाई जा रही करीब 29 लाख रुपये की शराब पकड़ गई है। मनोहरपुर थाना पुलिस के अनुसार कल रात दो बजे टोल नाके के पास एक ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो उसमें विभिन्न ब्रांड की 436 पेटी शराब भरी हुई मिली। इस शराब की कीमत 29 लाख रुपये बताई जा रही है।
थाना प्रभारी नरेन्द कुमार ने बताया कि ट्रक के चालक भगवान लाल और खलासी रतनलाल को गिरफ्तार कर ट्रक को थाने में रखवाया है।
दोनों से पूछताछ में यह पता लगाया जाएगा कि हरियाणा में यह शराब कहां से ली और गुजरात में किसे सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस ट्रक के मालिक को बुलाकर पूछताछ करेगी जिससे कुछ और जानकारी मिलने की संभावना है।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार


Download Android App
Download iOS App



