राजस्थान में अलवर जिले के गोविंदगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में सेमला खुर्द गांव में ऑनलाइन फ्रॉड के आरोपियों को पकड़ने गए पुलिस दल पर हमला कर देने का मामला देखने को मिला है,जिसमें कई सारे पुलिसकर्मी घायल हो गए।
पुलिस पर किया गया हमला
पुलिस ने बताया कि बुधवार रात गोविंदगढ़ थाना पुलिस एवं पश्चिमी बंगाल पुलिस का दल एक मामले में आरोपी को पकड़ने के लिए समेला खुर्द गया था,जहां आरोपियों के परिजनों ने पुलिस पर हवाई फायर कर दिया और पुलिस को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने से कई पुलिसकर्मियों के चोंटे आई। पुलिस गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
ऑनलाइन फ्रॉड का है यह मामला
सूचना के बाद रात को ही अलवर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम और जिला कलेक्टर भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने स्पष्ट किया कि पश्चिमी बंगाल में दर्ज ऑनलाइन के फ्रॉड मामले में अपराधियों की तलाश के लिए पश्चिमी बंगाल की पुलिस की टीम यहां आई थी।एसआई अतनुदास ने बताया कि मोबाईल लोकेशन के आधार पर आरोपी घर के बाहर पहुंचकर रात करीब पौने दस बजे अपसर उर्फ खुट्टा नाम के व्यक्ति से पूछताछ कर रहे थे कि महिलाओं सहित अन्य लोगों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। इस दौरान गांव के अन्य और कई लोग भी आ गये और दल के साथ मारपीट की गई तथा आरोपी को छुड़ा कर ले गए। पुलिस से फोन एवं गाड़ी की चाबी भी छीन ली गई।


Download Android App
Download iOS App



