देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना 10 मार्च यानी कल होनी है। इस बीच राजस्थान के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बुधवार को कहा कि अगर पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी हार गई तो देश को महंगाई से निजात मिल जाएगी।
खाचरियावास ने संवाददाताओं से कहा, “देश के लोगों को कल के नतीजों से उम्मीदें हैं क्योंकि बीजेपी ने लोगों के साथ विश्वासघात किया है। अगर इनमें बीजेपी हार जाती है तो देश को महंगाई से निजात मिल जाएगी।” उन्होंने कहा, “इससे बीजेपी को सबक भी मिलेगा।”
वसुंधरा राजे के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए BJP के आधे से भी अधिक MLA
मंत्री ने कहा कि चाहे सरकार कांग्रेस की हो या बीजेपी की, उसके गलत कामों का विरोध करना लोगों की जिम्मेदारी है। उल्लेखनीय है कि पांच राज्यों पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में हुए विधानसभा चुनावों के लिये मतों की गिनती 10 मार्च को होगी


Download Android App
Download iOS App



