राजस्थान की 222 ग्राम पंचायतों में प्रधान एवं 20 जिला परिषदों के प्रमुख पदों के चुनाव की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को आरंभ हो गई। राज्य निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि इसके लिए नामांकन बृहस्पतिवार सुबह दस बजे से अपराह्न तीन बजे तक दायर होगा। अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक मतदान होगा एवं पांच बजे के बाद मतगणना होगी।
उल्लेखनीय है कि राज्य के 21 जिलों में जिला परिषद के 636 सदस्यों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस के 252, भारतीय जनता पार्टी के 353, आरएलपी के 10, माकपा के दो और 18 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। वहीं, 4371 पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में कांग्रेस के 1,852, भाजपा के 1,989, बसपा के पांच, आरएलपी के 60, सीपीआईएम के 26 उम्मीदवारों और 439 निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत मिली। ये निर्वाचित सदस्य ही अब प्रधान एवं प्रमुख चुनेंगे।


Download Android App
Download iOS App



