जयपुर : राजस्थान में मानसून से पहले की बारिश का दौर जारी है। बीते चौबीस घंटे में पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान में अनेक जगह पर बारिश हुई, वहीं दिन का अधिकतम तापमान गंगानगर में 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बीते चौबीस घंटे में प्रतापगढ़ में 28, चित्तौड़गढ़ में 19, डूंगरपुर के निठुआ में 17, बांसवाड़ा के जगपुरा में 15, उदयपुर के मावली में 12 सेमी बारिश दर्ज की गयी।
पूर्वी राजस्थान के लगभग सभी जिलों में अच्छी बारिश का समाचार है जिनमें उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़ शामिल है। वहीं बुधवार दिन में बाड़मेर में 9.6 मिमी बारिश दर्ज की गयी।
CM गहलोत, सचिन पायलट व राजे ने ओम बिरला को दी बधाई
दिन का तापमान गंगानगर में 41.3 डिग्री, बाड़मेर में 40.5 डिग्री, बीकानेर में 40.0 डिग्री, चुरू में 39.6 डिग्री और जोधपुर में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने आगामी चौबीस घंटे में पूर्वी व पश्चिम राजस्थान में तेज हवा चलने, बादल छाये रहने का अनुमान जताया है।


Download Android App
Download iOS App



