राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। वहीं राज्य के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मंगलवार के मुकाबले एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्वि दर्ज की गई।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान झालावाड़ के पिरावा में 4 सेंटीमीटर, जयपुर के जमवारामगढ़ में 2 सेंटीमीटर, कुंभलगढ़,निवाई, हिंडोन,बोनल,-माउंटआबू,राजसमंद, माउंटआबू और आमेर में एक-एक सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, आज सुबह से शाम तक जयपुर में 27.8 मिलीमीटर और जैसलमेर,जोधपुर में बूंदाबांदी दर्ज की गई।
विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 41.9, जैसलमेर में 41.6, चूरू में 41.4, बाड़मेर में 40.8, जयपुर में 39.8, जोधपुर में 39.6, कोटा में 39.4, अजमेर में 36.6 और डबबोक में 35.4 डिग्री सेल्सियस जबकि राज्य के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस से लेकर 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई है।


Download Android App
Download iOS App



