राजस्थान में टोंक जिले के तनावग्रस्त मालपुरा थाना क्षेत्र में आज आगजनी और पत्थरबाजी की ताजा घटना के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया। पुलिस का कहना एक कांवड़ यात्रा पर एक समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई। इस दौरान पत्थरबाजी की घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एक दुकान में आग लगा दी। पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिये हल्का बल प्रयोग भी किया।
घटना से गुस्साए लोगों ने एक कार को आग के हवाले कर दिया था। पुलिस का कहना है कि इस घटना में 15 लोग घायल हुए हैं। अस्पताल में भर्ती कावड़ यात्रियों का कहना है कि कावड़ में करीब 150 लोग शामिल थे। एक समुदाय विशेष की बस्ती से गुजरते वक्त उन पर लाठी- सरियों और धारदार हथियारों से हमला किया गया था।
प्रशासन ने स्थिति को काबू में करने के लिये क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया था। अधिकारी ने बताया कि इलाके में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। इलाके में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



