लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा शनिवार को हो गई है। साथ ही राजस्थान (Rajasthan) समेत देशभर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। आचार संहिता लागू होते ही राजस्थान में जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। भरतपुर जिले में लगे प्रत्याशियों, राजनीतिक पार्टियों और सरकारी योजना के विज्ञापन, होर्डिंग, बैनर और पोस्टरों को हटाया जा रहा है। नगर निगम की टीम पोस्टर बैनर हटाने के काम पर लग गई है।
- राजस्थान समेत देशभर में आदर्श आचार संहिता लागू
- आचार संहिता लगने के बाद राजस्थान में प्रशासन अलर्ट
- नगर निगम की टीम पोस्टर बैनर हटाने के काम में लगी
19 अप्रैल और 26 अप्रैल को मतदान होगा
आपको बता दें राजस्थान में दो चरणों में चुनाव होंगे। यहां 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को मतदान होगा। इसके साथ ही 4 जून को राजस्थान समेत देश के सभी लोकसभा सीटों के लिए नतीजे घोषित किए जाएंगे। भरतपुर संभाग की तीन लोकसभा सीट पर मतदान 19 अप्रैल को होगा।
कांग्रेस और बीजेपी ने प्रत्याशी घोषित कर दिए गए
भरतपुर लोकसभा सीट से दोनों ही प्रमुख दलों कांग्रेस और बीजेपी ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस से संजना जाटव चुनावी मैदान में हैं तो बीजेपी ने रामस्वरूप कोली पर भरोसा जताया है। संजना जाटव अलवर जिले की कठूमर विधानसभा क्षेत्र की रहने वाली हैं।अलवर की कठूमर विधानसभा क्षेत्र भरतपुर लोकसभा क्षेत्र में आता है. संजना का पीहर भुसावर में है और बीजेपी प्रत्याशी रामस्वरूप कोली भी भुसावर के रहने वाले हैं।


Download Android App
Download iOS App




