दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ हुई बदसलूकी और हाथापाई के मामले में राजस्थान प्रशासनिक सेवा संघ ने निंदा की। संघ के अध्यक्ष पवन अरोड़ा ने कहा कि यह हमला केवल दिल्ली प्रशासन के किसी एक शख्स पर नहीं, बल्कि एक माननीय संस्थान और लोकतंत्र के ढाचे पर हुआ है।
यह पुष्ट है कि जो व्यक्ति कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और इन्हें एक टीम की तरह साथ लेकर चलने के लिए जिम्मेदार है, वहीं इस तरह के अपराध में शामिल है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान संघ हमेशा उन अधिकारियों की सुरक्षा के लिए खड़ा है, जो निरपेक्ष रूप से एक निडर वातावरण में अपने कर्तव्यों को निभाते हैं। संघ इस अपराध के अपराधियों को एक अच्छा सबक सिखाने के लिए त्वरित, मजबूत और निवारक कदम उठाने का आग्रह करता है, चाहे वह कितने भी बड़े पद पर आसीन हों।
संघ दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल को एक पत्र भेजेगा, जिसमें मामले में उचित कदम उठाने का अनुरोध किया जाएगा। इसके अलावा पत्र की प्रतियां राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और मुख्य सचिव निहाल चंद गोयल को भेजी जाएंगी।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार।


Download Android App
Download iOS App



