LIVE : राजस्थान विधानसभा चुनाव : सचिन पायलट, अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे अपनी-अपनी सीट जीते

Summary :

राजस्थान विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान जयपुर में चाकसू विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम मशीन के खराब हो जाने से कुछ देर मतगणना बाधित हुई।

राजस्थान विधानसभा की 199 सीटों के लिए मंगलवार को कड़ी सुरक्षा एवं व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हो गई। राज्य में सात दिसंबर को हुए चुनाव के लिए 2,274 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। राज्य की 200 विधानसभा सीटों में से 199 पर मतदान हुए थे। अलवर जिले की रामगढ़ सीट पर एक उम्मीदवार के निधन की वजह से इस सीट पर मतदान स्थगित कर दिया गया था। राज्य में किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 100 सीटों की जरूरत होगी। चुनाव के एग्जिट पोल में राज्य में कांग्रेस की जीत का दावा किया गया।

राजस्थान विधानसभा चुनाव LIVE UPDATE : 

–  राजस्थान में कांग्रेस ने प्रदेश में सरकार बनाने की तैयारी शुरु कर दी हैं। कांग्रेस का मानना है कि चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलना तय हैं। पार्टी के पर्यवेक्षक एक होटल में परिणामों की समीक्षा करने के साथ सरकार बनाने पर मंथन कर रहे हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट तथा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी सरकार बनाने के प्रयासों में जुटे हुए हैं।

– विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल शाहपुरा सीट से 74542 मतों से जीते।

– राज्य में अपराह्न 4.30 बजे तक दलीय स्थिति इस प्रकार है :
( कुल सीटें : 200 , मतदान : 199 सीटों पर) परिणाम : 25 
कांग्रेस 13- 90
भाजपा 07 -63
बसपा 03 -03
माकपा 00 -02
निर्दलीय 01- 11
अन्य 01 -05

– राजे सरकार के जल संसाधन मंत्री डॉ. रामप्रताप हनुमानगढ सीट पर 15522 मतों से हारे। कांग्रेस के विनोद कुमार विजयी।

– ताजा रुझानों के मुताबिक कांग्रेस बहुमत के साथ 100 सीटों पर आगे, बीजेपी की बढ़त महज़ 74 सीटों पर।

– वही, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालरापाटन विधानसभा सीट पर जीत हासिल कर मानवेंद्र सिंह को मात दी है ।

– टोंक से सचिन पायलट ने राज्य के परिवहन मंत्री यूनुस खान को हराकर जीत हासिल की ।

– जोधपुर जिले की सरदारपुरा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता अशोक गहलोत जीते । उन्होंने भाजपा के शंभुसिंह खेतासर को हराया।

– रुझानों में 101 सीटों के साथ कांग्रेस को फिर मिला बहुमत, बीजेपी सिर्फ 74 सीटों पर आगे और अन्य 24 पर ।

– राजस्थान में कांग्रेस के बहुमत के नजदीक पहुंचने के बाद वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने दावा किया कि उनकी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलेगा और मुख्यमंत्री का फैसला पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे।

– रुझानों के मुताबिक कांग्रेस 99 और बीजेपी 79 सीटों पर आगे चल रही है। वही, बसपा: 03 पर आगे ,माकपा: 02 पर आगे ,निर्दलीय: 12 पर आगे ,अन्य: 04 पर आगे ।

congress

– राजस्थान में बदले रुझान कांग्रेस अब 91 सीटों पर, भाजपा 79 सीटों पर और अन्य 24 सीटों पर आगे हैं।

– रुझानों में कांग्रेस को बढ़त के बीच सचिन पायलट ने कहा कि रुझान यह स्पष्ट करते हैं कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ राजस्थान में सरकार बना रही है, पिछली बार हमारे पास 21 सीटें थीं। हमें अंतिम संख्याओं की प्रतीक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व और विधायकों का फैसला होगा कि कौन क्या भूमिका निभाएगा। सचिन ने आगे कहा कि इसी दिन एक साल पहले राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष बने, इसलिए यह परिणाम उनके लिए एक उपहार है।

rajasthan election

– विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। राज्य में सुबह 10 बज कर 40 मिनट पर दलीय स्थिति इस प्रकार है… 

कुल सीटें : 199 (200 में से) : रूझान उपलब्ध : 184 सीटों पर
कांग्रेस: 91 पर आगे
भाजपा: 71 पर आगे
अन्य: 22 पर आगे

– एक तरफ जहां कांग्रेस जश्न मना रही है वही दूसरी ओर राजस्थान में जयपुर स्थित भाजपा ऑफिस के बाहर सन्नाटा छाया है।

जानिए कौन है आगे 

– सिरोही में निर्दलीय संयम लोढा 2379 मतों से आगे।

– थानागाजी से निर्दलीय कांति प्रसाद आगे।

– डूंगरपुर से कांग्रेस के गणेश 4308 मतों से आगे।

– सांगवड़ा से भाजपा के शंकर 1377 मतों से आगे।

– शाहपुरा (जयपुर) से कांग्रेस के मनीष यादव आगे।

– तिजारा से भाजपा के संदीप दायमा आगे।

– राजस्थान में सेवादल के अध्यक्ष राकेश पारीक मसूदा से भाजपा विधायक सुशीला पलाडा से 4000 मतों से आगे।

– उदयपुर वाटी से बसपा के राजेन्द्र सिंह गुढा आगे।

– वल्लभनगर से गजेन्द्र सिंह आगे।

– लाडपुरा से भाजपा कल्पना सिंह आगे।

– मॉडल से कांग्रेस के रामलाल जाट आगे।

– किशनगढ से भाजपा के विकास चौधरी आगे।

– लक्ष्मणगढ से कांग्रेस के जौहरी मीणा आगे।

– मेडता से रालोपा की इंद्रा आगे।

– चाकसू से कांग्रेस के वेदप्रकाश सौलंकी आगे।

– चुरु से पंचायत राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ आगे।

– झुंझुनूं से कांग्रेस के बृजेन्द्र ओला 1613 मतों से आगे।

– लूणकरणसर से कांग्रेस वीरेन्द्र बेनीवाल 755 मतों से आगे।

– फुलेरा से कांग्रेस के विद्याधर चौधरी आगे।

–  शुरुआती रुझान में 89 सीटों पर कांग्रेस, 62 सीटों पर भाजपा, दो सीटों पर माकपा, दो सीटों पर बसपा जबकि दस सीटों पर निर्दलीय और पांच सीटों पर अन्य आगे।

– विधानसभा चुनाव में उतरे मौजूदा सांसद रघु शर्मा केकड़ी सीट पर 3,738 मतों से आगे, हरीश मीणा देवली उनियारा सीट पर 179 मतों से आगे जबकि डॉक्टर कर्ण सिंह किशनगढ़ बास सीट पर 3,333 मतों से पीछे चल रहे हैं।

– राजस्थान के खींवसर सीट पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनीवाल दूसरे चरण में 1345 वोटों से आगे ।

– राजस्थान के रुझानों के अनुसार, कांग्रेस 82 सीटों पर और बीजेपी 62 सीटों पर आगे बढ़ रही है। वही, अन्य 21 सीटों पर।

– शुरुआती रुझान में कांग्रेस 62, भाजपा 45, बसपा एक, माकपा एक, निर्दलीय नौ और अन्य चार सीटों पर आगे चल रहे हैं : निर्वाचन विभाग ।

– राजस्थान में कांग्रेस 47 सीटों पर आगे बढ़ रही है, वही, 34 पर बीजेपी, 7 और अन्य पर निर्दलीय।

– शुरुआती रुझानों में बढ़त के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सचिन पायलट के घर के बाहर जश्न मनाना शुरू किया।

Rajasthan Elections 2018

– वही, भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि राजस्थान के शुरुआती रुझान देखे, मुझे लगता है कि वहां फिर से बीजेपी सरकार बना लेगी।

– राजस्थान विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान जयपुर में चाकसू विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम मशीन के खराब हो जाने से कुछ देर मतगणना बाधित हुई। राजस्थान कालेज में की जा रही मतगणना के दौरान चाकसू विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केन्द्र की ईवीएम में तकनीकी खराबी आ गई। इससे थोड़ी देर के लिए मतगणना बाधित रही।

– शुरुआती रुझानों में कांग्रेस 36 और बीजेपी 26 सीटों पर आगे चल रही है।

Chhattisgarh Vidhan Sabha election result

– जयपुर में कांग्रेस कार्यालय के बाहर आतिशबाजी के लिए पटाखे लाए गए।

– वहीं शुरुआती रुझान में विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल शाहपुरा सीट पर आगे हैं और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी झालरापाटन सीट पर अपने प्रतिद्वंद्वी मानवेंद्र सिंह से आगे चल रही हैं।

राजस्थान चुनाव : कांग्रेस के सत्ता में आने पर ही साफा पहनूंगा – पायलट

– मतगणना के शुरुआती रुझान में वसुंधरा राजे के कई प्रमुख मंत्री अपनी अपनी सीटों से पीछे चल रहे हैं। पीछे चल रहे प्रमुख मंत्रियों में समाज कल्याण मंत्री अरुण चतुर्वेदी सिविल लाइंस सीट पर, चिकित्सा मंत्री कालीचरण सर्राफ मालवीयनगर सीट पर, सिंचाई मंत्री डॉक्टर रामप्रताप हनुमानगढ़ सीट पर, कृषि मंत्री प्रभु लाल सैनी अंता सीट पर, गोपालन मंत्री ओटाराम देवासी सिरोही सीट पर तथा यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी निंबाहेड़ा सीट पर पीछे चल रहे हैं।

– राजस्थान की झालरापाटन सीट पर वसुंधरा राजे शुरुआती दौर में आगे।

Vasundhara Raje

– राजस्थान विधानसभा की 199 सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। इस बीच मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बांसवाड़ा जिले के त्रिपुरा सुंदरी मंदिर पहुंची हैं, जहां वह चुनाव में जीत के लिए प्रार्थना करेंगी। एक अधिकारी ने बताया कि वह चुनाव परिणामों की घोषणा होने तक मंदिर में प्रार्थना करेंगी।

– राजस्थान में 15 सीटों पर कांग्रेस और भाजपा 13 सीटों पर आगे बढ़ रही है।

-अनूपगढ़, मसूदा, पाली, बाली, पिंडवाड़ा-आबू व रेवदर सीटों पर भाजपा प्रत्याशी जबकि पोकरण, जायल, चोहटन, सहाड़ा, धोद व बेगू सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

– राजस्थान में विधानसभा चुनाव में पहले चरण की मतगणना के दौरान भाजपा और कांग्रेस दोनों की पार्टियों छह-छह सीटों पर आगे चल रही हैं।

Desk Team