राजस्थान (Rajasthan) में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार आने के बाद तबादलों का दौर जारी है। इस दौरान शुक्रवार को पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 65 अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में तबादला सूची में पुलिस उपमहानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
- Rajasthan पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल
- 65 आईपीएस अधिकारियों का तबादला
- उदयपुर सहित 35 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए
महानिरीक्षक कार्मिक पुलिस मुख्यालय के पद पर तैनात
आपको बता दें दो अधिकारियों को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक सशस्त्र बटालियन के पद पर कार्यरत प्रीति चंद्रा को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, यातायात एवं प्रशासन जयपुर आयुक्तालय और पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ. विकास पाठक को महानिरीक्षक कार्मिक पुलिस मुख्यालय के पद पर तैनात किया गया है।
उदयपुर सहित 35 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए
बता दें कि तबादला सूची में सीकर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, भिवाड़ी, धौलपुर, अनूपगढ़, उदयपुर सहित 35 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। विभाग के अनुसार पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण शांतनु कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक दूदू और भिवाड़ी के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार को पुलिस अधीक्षक खैरथल तिजारा का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
पुलिस या प्रशासनिक फेरबदल नहीं किया
इस महीने की पहली तारीख को सात आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था। वहीं हाल ही में 67 आईएएस अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया था। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनावों को लेकर तारीखों की घोषणा कभी भी हो सकती है। तारीखों की घोषणा के साथ ही में अचार संहिता लागू हो जाएगी। इसके बाद प्रदेश में किसी भी प्रकार का पुलिस या प्रशासनिक फेरबदल नहीं किया जा सकेगा।


Download Android App
Download iOS App





