राजस्थान में अलवर लोकसभा क्षेत्र का दौरा करने आये चुनाव आयुक्त अश्वनी भगत को कांग्रेस ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने पर भाजपा की शिकायत की। चुनाव आयुक्त अश्वनी भगत के साथ उप निर्वाचन अधिकारी विनोद पारीक एवं एम एम तिवाड़ शामिल है। टीम ने सबसे पहले राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सर्किट हाउस में अलग-अलग बैठक कर उनकी समस्याओं और शिकायत सुनने के बाद आचार-संहिता का पालन करने और चुनाव व्यय के बारे में जानकारी ली।
बैठक में कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग और आचार संहिता का उलंघन की शिकायत दर्ज करवाई है जबकि भाजपा की ओर से कोई शिकायत दर्ज नही करवाई गई। इसके अलावा कई अन्य निर्दलीय प्रत्याशियो ने भी मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात की। इसके बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी की टीम ने जिला कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस और प्रशानिक अधिकारियों की बैठक ली। भगत ने निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए पुलिस और प्रशासकीय अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर राजन विशाल और एसपी राहुल प्रकाश सहित अन्य विभागो के अधिकारी भी मौजूद थे।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



