Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Rajasthan में भजनलाल शर्मा कैबिनेट का विस्तार आज, ये विधायक बन सकते हैं मंत्री

Summary :

राजस्थान (Rajasthan) में बीजेपी की सत्ता में पांच साल की वापसी के बाद अब सरकार का गठन होने जा रहा है।बता दें आज भजनलाल शर्मा कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। राजभवन में तैयारियां पूरी कर ली गई है। बीजेपी कें 22 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। दोपहर 3:15 बजे के बाद भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र की मौजूदगी में मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को ही देर रात दिल्ली से लौट आए हैं। शर्मा ने दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर मंत्रिमंडल विस्तार की…

राजस्थान (Rajasthan) में बीजेपी की सत्ता में पांच साल की वापसी के बाद अब सरकार का गठन होने जा रहा है।बता दें आज भजनलाल शर्मा कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। राजभवन में तैयारियां पूरी कर ली गई है। बीजेपी कें 22 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। दोपहर 3:15 बजे के बाद भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र की मौजूदगी में मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को ही देर रात दिल्ली से लौट आए हैं। शर्मा ने दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर मंत्रिमंडल विस्तार की सूची तैयार कर ली है।

  • Rajasthan में भजनलाल शर्मा कैबिनेट का विस्तार आज
  • राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र की मौजूदगी में मंत्री लेंगे शपथ
  • भजनलाल शर्मा वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर मंत्रिमंडल विस्तार की सूची तैयार की

वसुंधरा राजे कैंप के विधायकों की हो सकती अनदेखी

आपको बता दें छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के मंत्रिमंडल विस्तार को देखें तो राजस्थान में भी 22 विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। जिसमें 13 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्री बनाए जा सकते हैं। 10 राज्य मंत्रियों में से 5 को स्वतंत्र प्रभार दिया जा सकता है। बता दें राजस्थान में 3 दिसंब को परिणाम आया था। जबकि 15 दिसंबर को सीएम और दो डिप्टी सीएम ने शपथ ली थी। ऐसा माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार में .युवा नेताओं को जगह मिल सकती है। अनुभवी नेताओं को मौका मिलने के कम आसार है। जबकि माना यह भी जा रहा है कि वसुंधरा राजे कैंप के विधायकों की अनदेखी हो सकती है।

BJP ने सभी विधायकों को जयपुर पहुंचने का मैसेज कर दिया

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार देर रात दिल्ली से जयपुर लौट आए। दिल्ली में मौसम खराब होने से शर्मा सड़क मार्ग से दिल्ली से जयपुर पहुंचे। दिल्ली में शुक्रवार रात सीएम ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में मंत्रिमंडल लिस्ट में शामिल सभी नामों को हरी झंडी मिल गई है। शनिवार सुबह राजभवन पहुंच कर सीएम भजनलाल शर्मा यह लिस्ट राज्यपाल कलराज मिश्र को सौंपेंगे। शुक्रवार रात को ही बीजेपी ने सभी विधायकों को जयपुर पहुंचने का मैसेज कर दिया था।

अनुभवी चेहरों के साथ युवा चेहरों पर फोकस किया

मंत्रिमंडल में सीएम भजनलाल क्षेत्रीय और जाति संतुलन बैठाने की पूरी कोशिश करेंगे। माना जा रहा है कि अनुभवी चेहरों के साथ युवा चेहरों पर फोकस किया जाएगा। इसके साथ ही मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले चेहरों में जातिगत और क्षेत्रीय आधार पर भी गौर किया जा सकता है। ऐसे में आदिवासी, दलित और सवर्ण के साथ ही महिला और पिछड़ों को भी तवज्जो मिल सकती है। इनमें आदिवासी चेहरों में पूर्वी राजस्थान से डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा, वागड़ से फूलसिंह मीणा और एक युवा नेता के तौर पर हाड़ौती से ललित मीणा को भी मंत्रीपद की रेस में आगे माना जा सकता है। इसी तरह दलित चेहरों में जोगेश्वर गर्ग, मदन दिलावर, डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, जितेन्द्र गोठवाल और एक महिला और स्वच्छ छवि के कारण अनिता भदेल या मंजू बाघमार में से किसी एक को मौका मिल सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Desk Team

google-partner