राजस्थान में लगातार मौसम करवट ले रहा है। कभी तेज धूप तो कभी तेज ठंडी हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 12 जिलों में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। विभाग का कहना है कि 26 फरवरी से जयपुर सहित प्रदेश के 12 जिलों में मौसम फिर से पलटवार करेगा।
- राजस्थान में मौसम ने ली करवट
- ठंडी हवाओं ने दस्तक दी
- 12 जिलों में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ का दिखा असर
सबसे कम तापमान सीकर में दर्ज किया गया
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार 26 फरवरी से प्रदेश में बादलों की आवाजाही के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। 24 और 25 फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा। कल प्रदेश में सबसे कम तापमान सीकर में दर्ज किया गया। जयपुर में तापमान 12.4 डिग्री रहा। जयपुर में आज सवेरे से ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार के अन्य भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।


Download Android App
Download iOS App





