राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने शनिवार को जयपुर में प्रदर्शन मार्च निकाल कर केन्द्र सरकार से बढ़ती महंगाई को रोकने और ईंधन की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग की। राजस्थान के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि प्रदेश में कोई भ्रष्टाचारी बच नहीं पायेगा और उनकी कांग्रेस सरकार ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक (आरएसएस) से जुड़े निंबाराम का भी इलाज करेगी।
डोटासरा ने आज महंगाई को लेकर प्रदेश कांग्रेस के पैदल मार्च के बाद आयोजित सभा के पश्चात मीडिया से एक सवाल के जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा कि तोगड़यि एवं आसाराम का इलाज कांग्रेस सरकार ने किया, अब निंबाराम का इलाज भी कांग्रेस ही करेगी। प्रदेश में कोई भ्रष्टाचारी नहीं बच पाएंगे। उन्होंने कहा कि आरएसएस के भ्रष्ट नेताओं का हमारी सरकार ही इलाज करेगी।
उन्होंने केंद्र सरकार पर महंगाई रोकने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस उसकी बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की अनदेखी सहित अन्य कई जनविरोधी नीतियों को लेकर राज्य के गांव-गांव एवं ढाणी-ढाणी जाकर केंद्र सरकार को महंगाई कम करने के लिए मजबूर किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आरएसएस से जुड़े निंबाराम के खिलाफ भ्रष्टाचार केस में मामला दर्ज किया था।


Download Android App
Download iOS App



