Rajasthan: राजस्थान नहर परियोजना को राष्ट्रीय घोषित करवाने के लिए धरना-प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

Summary :

राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करवाने की मांग को लेकर इस परियोजना से लाभान्वित होने वाले 13 जिलों में बुधवार को जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करेगी।

परियोजना घोषित करने की मांग को लेकर लाभान्वित
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मांग को लेकर लाभान्वित होने वाले जिलों में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन जिलों में झालावाड़, बारां, कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, अजमेर, टोंक, जयपुर, करौली, अलवर, भरतपुर, दौसा व धौलपुर शामिल हैं।
ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दिये जाने की मांग
प्रवक्ता ने कहा कि राजस्थान की जनता के साथ विश्वासघात करने पर केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से इस्तीफा मांगा जायेगा।उल्लेखनीय है कि ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दिये जाने की मांग इन दिनों राज्य में बड़ा मुद्दा बना हुआ है। इसको लेकर कांग्रेस व भाजपा के स्थानीय नेता एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं।

Desk Team