बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में एक बार भारी चूक देखने को मिली। उनके गृह जिला नालंदा में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान बम फोड़ा गया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस घटना में हालांकि नीतीश कुमार को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।
कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई
पुलिस के मुताबिक, मुख्यमंत्री का मंगलवार को नालंदा जिला के सिलाव के गांधी हाई स्कूल में जन संवाद कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान, मुख्यमंत्री से करीब 20 से 25 फीट की दूरी पर एक बम फोड़ा गया। इसके बाद कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है। पकड़े गए व्यक्ति के पास से माचिस बरामद होने की बात भी कही जा रही है। पुलिस के अधिकारी इस मामले में अब तक कुछ नहीं बोल रहे।
पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
इस घटना में अब तक किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल खड़े हो गए। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले पटना के बख्तियारपुर में भी नीतीश कुमार को मुक्का मारा गया था। इसके बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने की भी बात कही गई थी।


Download Android App
Download iOS App



