Rajasthan: राजस्थान (Rajasthan) की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने समाज सेवा में आजीवन समर्पित रहने वाले श्री क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक तन सिंह के जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर आयोजित जन्म शताब्दी संदेश यात्रा को गुरुवार को यहां रवाना किया।
Highlights
- श्री क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक तन सिंह के जन्म शताब्दी हुआ समारोह
- जन्म शताब्दी संदेश यात्रा को आज रवाना किया।
- दिया कुमारी ने क्षत्रिय युवक संघ कार्यालय से यात्रा को तिलक लगाकर रवाना किया।
- यह यात्रा 28 जनवरी को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में पहुंचेगी
जन्म शताब्दी संदेश यात्रा हुई रवाना, जाने कहा पूरी होगी ये यात्रा
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने समाज सेवक तन सिंह के जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर आयोजित जन्म शताब्दी संदेश यात्रा को आज रवाना किया। श्रीमती दिया कुमारी ने यहां झोटवाड़ में क्षत्रिय युवक संघ कार्यालय से यात्रा को तिलक लगाकर रवाना किया। इस दौरान क्षत्रिय युवक संघ प्रमुख लक्ष्मण सिंह बेन्याकाबास, प्रताप फाउंडेशन संयोजक महावीर सिंह सरवड़ सहित क्षत्रिय युवक संघ के कई स्वयं सेवक मौजूद थे। बता दे कि जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर यह यात्रा 28 जनवरी को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में पहुंचेगी।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




