राजस्थान सरकार ने आयोजना एवं सांख्यिकी विभाग में 58 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी दी है। इसी के साथ उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के द्वितीय चरण के अंतर्गत संविदा पर 839 कार्मिकों की सेवाएं लेने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई है। एक सरकारी प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी।
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस आशय के प्रस्तावों को मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि गहलोत ने सांख्यिकी अधिकारी के 43 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग तथा मूल्यांकन संगठन में संकलनकर्ता के 15 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए अर्थना राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड भेजने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
इसी तरह स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण-फेज द्वितीय के तहत राज्य, जिला एवं प्रखंड स्तर पर संविदा के तहत सेवाएं लेने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी है। इसके तहत एमआईएस विशेषज्ञ, जिला समन्वयक, प्रखंड समन्वयक, अकाउंटेंट व डेटा एंट्री ऑपरेटर के रूप में 839 संविदा कार्मिकों की सेवाएं ली जा सकेंगी।


Download Android App
Download iOS App



