राजस्थान के ऊर्जा मंत्री का बयान, बोले-बुजुर्ग मर जाएं तो कोई बात नहीं, बच्चों को लगनी चाहिए थी वैक्सीन

Summary :

ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला ने कहा कि टीकाकरण की अधिक जरूररत बच्चों को होती है, बुजुर्ग तो बोनस में जी रहे हैं। उनके इस बयान पर बीजेपी ने हमलावर होते हुए कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा।

राजस्थान के ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला ने कोरोना संक्रमण के खिलाफ चलाए गए राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान पर सवाल खड़े किए हैं। कल्ला ने कहा कि टीकाकरण की अधिक जरूररत बच्चों को होती है, बुजुर्ग तो बोनस में जी रहे हैं। उनके इस बयान पर बीजेपी ने हमलावर होते हुए कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा।
हनुमानगढ़ में मीडिया से बात करते हुए कल्ला ने कि क्या आपको पता है कि वैक्सीन किसे लगाई जाती है। आज तक अपने देश में कोई भी वैक्सीन सिर्फ बच्चों को लगी है, बुजुर्गों को वैक्सीन कहां लगती है? कोरोना में भी सबसे पहले बच्चों को ही वैक्सीन लगाई जाती क्योंकि बच्चों को बचाना जरूरी होता है। 
उन्होंने कहा, बूढ़े लोग कह रहे हैं- मैं तो 80-85 साल का हो गया हूं, पूरी जिंदंगी जी ली है मेरे पोते को लगवाओ, मेरी बेटी को लगवाओ उसकी जिंदगी बचाना ज्यादा जरूरी है, मैं तो मर जाऊंगा तो कोई बात नहीं है…. कम से कम मेरी भावी पीढ़ी को तो बचाओ.. टीकाकरण की नीति बहुत गलत है, सबसे पहले बच्चों को लगना चाहिए था।’


ऊर्जा मंत्री के इस बयान पर केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने तंज कसते हुए कहा कि वैक्सीन को लेकर कांग्रेस के नेताओं का हास्यास्पद ज्ञान और बयान सुन लीजिए। उन्होंने आगे कहा कि वैक्सीन राजनीति से कांग्रेस अब क्लाउन राजनीति पर आ गई है।

Desk Team