राजस्थान में महिलाओं की सुरक्षा पर राजनीती गरमाई हुई है। वहीं अब राजस्थान के अलवर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां दो सगी नाबालिग बहनों से गैंगरेप किया गया। जब बच्चियां गर्भवती हुई तब इस मामले का खुलासा हुआ। एनईबी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की शुरू कर दी है।
बड़ी लड़की के साथ डेढ़ साल से हो रहा था दुष्कर्म
आपको बता दें, दोनों सगी नाबालिग बहने अलवर के एक फार्म हाउस में काम करती थी। जहां दो लोगों ने दोनों बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जिससे दोनों लड़कियां गर्भवती हो गईं। पीड़ित लड़कियों के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने दोनों लड़कियों का मेडिकल कराया, जिसमें दोनों बहनें गर्भवती पाई गईं। एक लड़की की उम्र 15 साल और दूसरी की 11 साल बताई जा रही है। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
छोटी बहन ढाई महीने की गर्भवती
बताया जा रहा है कि एक आरोपी और पीड़ित लड़कियों का परिवार एक ही फार्म हाउस में रहता है और मजदूरी का काम करता है। आरोपियों की पहचान सप्पी और सुभान मेव के रूप में हुई है। सैप्पी फार्म हाउस पर काम करता था, जबकि सुभान सैप्पी का दोस्त है, जो अक्सर आपस में मिलते थे। आरोप है कि बड़ी लड़की के साथ दोनों युवक करीब डेढ़ साल से दुष्कर्म कर रहे थे और परिवार वालों को बताने पर जान से मारने की धमकी भी देते थे।
आरोप है कि जब बड़ी लड़की गर्भवती हो गई तो उन्होंने उसकी छोटी बहन के साथ भी दुष्कर्म किया, जिससे वह भी ढाई महीने की गर्भवती हो गई। जब लड़कियां उनका विरोध करती थीं तो दोनों आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते थे। वहीं बड़ी लड़की साढ़े सात माह की गर्भवती है।


Download Android App
Download iOS App



