राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गोवंश में फैल रहे लम्पी चर्म रोग को अत्यंत संक्रामक बताते हुए बृहस्पतिवार को पशुपालकों से सावधान रहने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इसकी रोकथाम व बचाव के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
गहलोत ने ट्वीट करके कहा….
गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘ गोवंश में फैल रहा लम्पी चर्म रोग अत्यंत संक्रामक है। राज्य सरकार इसकी रोकथाम एवं इससे बचाव के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। अपने पशुओं को इससे बचाने के लिए आवश्यक सावधानियों का पालन करें।’’
उन्होंने पशुपालकों से पशुओं में इस रोग के लक्षण नजर आने पर नजदीकी पशु चिकित्सा संस्था में सम्पर्क करने की अपील की। अन्य लोगों से सहयोग की अपील करते हुए गहलोत ने लिखा, ‘‘गौशाला संचालक, जनप्रतिनिधिगण एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से अपील करता हूं कि इस बीमारी के नियंत्रण एवं रोकथाम में राज्य सरकार को अपना सहयोग प्रदान करें।’’

गहलोत ने कहा- पशुओं में फैल रहे लम्पी रोग पर काबू पाने के लिये
जानकारी के मुताबिक राज्य के अनेक जिलों में लम्पी के कारण गोवंश की मौत को देखते हुए बुधवार को पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया व मुख्य सचिव उषा शर्मा ने दो अलग अलग बैठकों में हालात की समीक्षा की व सम्बद्ध जिलों के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। एक बयान के अनुसार जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में मंत्री कटारिया ने अधिकारियों से कहा कि पशुओं में फैल रहे लम्पी रोग पर काबू पाने के लिये वे मिशन मोड में काम करे।
बैठक में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गोवंश को इस बीमारी से बचाने के लिए पूर्ण सजगता एवं संवेदनशीलता के साथ हर संभव प्रयास कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



