Rajasthan News: बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी और शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी को जान से मारने की धमकी के बाद राजस्थान सरकार ने सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया है। बता दें कि राजपूत समाज ने शुक्रवार को भाटी के सुरक्षा की मांग की।ॉ
Highlights
- धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
- लोकसभा चुनाव होने तक रहेगी सिक्योरिटी
- राजस्थान सरकार का आदेश
रविंद्र भाटी की बढ़ाई सुरक्षा
बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से निर्दलयी प्रत्याशी और शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी को जान से मारने की धमकी मिली है। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने उनकी सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है। भाटी को 2 PSO देने का फैसला किया है। रविंद्र सिंह भाटी को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी मिली थी। भाटी के समर्थकों ने जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग कर रहे थे। इसे लिए जिले के अलग-अल जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुआ था।
लोकसभा चुनाव होने तक रहेगी सिक्योरिटी
बाड़मेर एसपी ने आदेश जारी किया है. बाड़मेर एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली थी। उनके सुरक्षा में 2 PSO यानी पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर लगाया गया है। लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने तक दो पीएसओ सुरक्षा में तैनान रहेंगे. एक पीएसओ सादा वर्दी और दूसरी वर्दी में साथ रहेगा।
धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
रविंद्र सिंह भाटी को धमकी देने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने 2 मई को गिरफ्तार कर लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि रोहित गोदारा कपूरीसर के नाम से धमकी भारी पोस्ट के मामले में पुलिस ने जांच शुरू की। मगाराम के सारणों का तला आडेल पुलिस थाना रागेश्वरी की ओर से रोहित गोदारा नाम से फर्जी आईडी से धमकी देने की जानकारी मिली. बालोतरा पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।


Download Android App
Download iOS App





