राजस्थान सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 336 RAS, तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला

Summary :

राजस्थान सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले स्थानीय प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 336 अधिकारियों का तबादला किया है। सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के तीन अधिकारियों और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के दो अधिकारियों का भी तबादला किया है।

राजस्थान सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले स्थानीय प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 336 अधिकारियों का तबादला किया है। सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के तीन अधिकारियों और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के दो अधिकारियों का भी तबादला किया है। राज्य के कार्मिक विभाग ने सोमवार देर रात इस बारे में अलग-अलग आदेश जारी किए। 
IPS अधिकारी बीजू जॉर्ज जोसेफ को जयपुर का नया पुलिस आयुक्त बनाया
आपको बता दें इन तबादलों के तहत वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बीजू जॉर्ज जोसेफ को जयपुर का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है।कार्मिक विभाग के बीकानेर के संभागीय आयुक्त आईएएस भानु प्रकाश एटूरू को गृह विभाग के शासन सचिव के पद पर जयपुर स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं, वी सरवन कुमार को गृह विभाग के शासन सचिव पद से हटाकर आयुक्त-विभागीय जांच पद पर तैनात किया गया है।राजस्थान राज्य सहकारी संघ लिमिटेड (राजफेड) की प्रबंध निदेशक उर्मिला राजोरिया अब बीकानेर की नयी संभागीय आयुक्त होंगी।
उपखंड अधिकारी व जिला स्तर के अधिकारी बदले गए 
इसी तरह आईपीएस के तबादलों में सरकार ने आनंद श्रीवास्तव की जगह वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बीजू जॉर्ज जोसेफ को जयपुर का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है। श्रीवास्तव अब अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी-कानून एवं व्यवस्था) होंगे।1995 बैच के आईपीएस अधिकारी जोसेफ पुलिस मुख्यालय में एडीजी (विजिलेंस) के पद पर थे। उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2018 में गहलोत सरकार के सत्ता में आने के तुरंत बाद श्रीवास्तव को जयपुर का पुलिस आयुक्त बनाया गया था।वहीं, एक अन्य आदेश में सरकार ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 336 अधिकारियों का तबादला किया है। इसके तहत कई अतिरिक्त जिला खंड, उपखंड अधिकारी व जिला स्तर के अधिकारी बदले गए हैं।

Desk Team