राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को बहुत बड़ी योजना बताते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह योजना लाकर गरीब लोगों की चिंता मिटा दी हैं। रघु शर्मा आज भीलवाड़ जिले के सहाड़ में विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क के दौरान मीडिया से यह बात कही। उन्होंने कहा कि उनकी कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के हर परिवार को 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा की सुविधा उपलब्ध कराई हैं जिसका गत 1 अप्रैल से पंजीकरण शुरु कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि इसके लिए 10 अप्रैल तक विशेष शिविर लगाये गये हैं ताकि लोग इसका फायदा लेने के लिए अपना पंजीकरण करा सके। उन्होंने कहा कि उपखंड स्तर पर आयोजित 10 दिन के शिविरों की एसडीएम देखरेख कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजीकरण आगामी 30 अप्रैल तक चलेगा और मजदूर दिवस 1 मई को इस योजना का लाभ लोगों को मिलना शुरु हो जायेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना का लोगों को ज्यादा से ज्यादा पहुंचाने के लिए जिला एवं उपखंड स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
यह बड़ी योजना हैं और इसमें अस्सी प्रतिशत पैसा राज्य सरकार लगा रही है और इसके तहत 1576 पैकेज शामिल किये गये हैं। इसके तहत कैशलैस इलाज होगा। उन्होंने कहा कि बीमारी में लाखों रुपए लग जाने से लोगों को जमीन-जायदाद तक गिरवी रखनी पड़ जाती थी अब इस योजना के तहत पांच लाख रुपए तक तो सरकार देगी और गरीब का प्रीमियम भी सरकार भरेगी।


Download Android App
Download iOS App



