जोधपुर में इंसानियत हुई शर्मसार, घर में घुसकर दो महिलाओं पर हमला

Summary :

Rajasthan: राजस्थान के जोधपुर में बुधवार शाम एक महिला और उसकी दो पोतियां घर में मृत पाई गईं। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चियों की मां गंभीर रूप से घायल मिली, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस उपायुक्त (पूर्व) आलोक श्रीवास्तव और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। Highlights इंसानियत हुई शर्मसार महिलाओं पर कुल्हाड़ी से हमला हादसे में एक की मौत पोतियों की पानी में डुबोकर हत्या घर में घुसकर महिलाओं पर हमला जोधपुर में एक घर में एक महिला और उसकी दो पोतियां मृत…

Rajasthan

Rajasthan: राजस्थान के जोधपुर में बुधवार शाम एक महिला और उसकी दो पोतियां घर में मृत पाई गईं। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चियों की मां गंभीर रूप से घायल मिली, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस उपायुक्त (पूर्व) आलोक श्रीवास्तव और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए।

Highlights

  • इंसानियत हुई शर्मसार
  • महिलाओं पर कुल्हाड़ी से हमला
  • हादसे में एक की मौत
  • पोतियों की पानी में डुबोकर हत्या

घर में घुसकर महिलाओं पर हमला

जोधपुर में एक घर में एक महिला और उसकी दो पोतियां मृत पाई गईं साथ ही एक अन्य महिला जो दो लड़कियों की मां बताई जा रही है बुरी तरह घायल मिली और उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। डीसीपी (पूर्व) आलोक श्रीवास्तव और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम की मदद से सबूत जुटाए। जांच में घटना के पीछे घरेलू विवाद का पता चल रहा है।

महिलाओं पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया

डीसीपी श्रीवास्तव ने कहा कि दोनों महिलाओं पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया है जिसमें भंवरी देवी की मौत हो गई और संतोष गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि दोनों लड़कियों को घर की पानी की टंकी में फेंक दिया।



हत्यारे को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा

डीसीपी ने आगे कहा कि हत्या के कारण के रूप में डकैती या चोरी के कोई संकेत नहीं मिले हैं। भंवरी देवी के दो बेटे पुखराज और अशोक उसी घर में रहते हैं जहां हत्याएं हुई। श्रीवास्तव कुछ सुराग मिले हैं और हत्यारे को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Aastha Paswan