राजस्थान के डीग जिले में एक व्यक्ति ने जमीन बेचने संबंधी विवाद में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। डींग जिले में जनूथर थाने के उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि पथरेड़ा गांव के रहने वाले पति ने अपनी पत्नी से जमीन को बेचने को लेकर विवाद चल रहा था।
पथरेड़ा गांव के रहने वाले पति
जमीन को बेचने को लेकर विवाद
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
फावड़े से पत्नी पर किया हमला
अधिकारी ने बताया कि अदालत ने बबीता की याचिका पर सुनवाई करते हुए जमीन की बिक्री पर रोक लगा दी, जिससे नाराज हरफूल ने बृहस्पतिवार को फावड़े से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, घटना को अंजाम देते समय हरफूल कथित तौर पर नशे में था।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और मृतका के भाई द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



