राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के क्षेत्र में राज्य प्रगति कर रहा है और आईटी के सफल इस्तेमाल से ही ‘गुड गवर्नेंस’ के क्षेत्र में देश में अग्रणी राज्य बन रहा है।गहलोत यहां ‘राजस्थान डिजिफेस्ट’ के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने आईटी के जरिए जो दूरगामी सपना देखा था, वह हमें विकसित राष्ट्रों के समकक्ष बना रहा है। आज अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी आईटी के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।’मुख्यमंत्री ने समारोह के दौरान कोटा, बीकानेर और चुरू में विश्वस्तरीय ‘इन्क्यूबेशन सेंटर’ का लोकार्पण किया। गहलोत ने पिछले तीन साल के ई-गवर्नेंस पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।साथ ही, स्कूल स्टार्टअप कार्यक्रम व ‘रूरल आईस्टार्ट प्रोग्राम’ के अर्न्तगत 74 विद्यार्थियों को 41.15 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि भी वितरित की। मुंख्यमंत्री ने आमजन के लिए उपयोगी साबित होने वाली तीन वेबसाइट ‘वेबमायवे‘, ‘सोट्टो‘ एवं ‘राजसंबल‘ के अलावा राजीव गांधी युवा मित्र संवाद ऐप का भी लोकार्पण किया।वहीं, ‘राजीव गांधी सेंटर ऑफ एडवांस टेक्नॉलोजी’ का उद्घाटन करते हुए गहलोत ने कहा कि इससे राज्य के युवाओं को कृत्रिम बुद्धिमता, साइबर सुरक्षा, रोबोटिक्स जैसे क्षेत्रों में उन्नत प्रौद्योगिकी सीखने का अवसर मिलेगा।
Rajasthan : गुड गवर्नेंस’ में देश में अग्रणी बन रहा है राजस्थान – Gehlot
Summary :
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के क्षेत्र में राज्य प्रगति कर रहा है और आईटी के सफल इस्तेमाल से ही ‘गुड गवर्नेंस’ के क्षेत्र में देश में अग्रणी राज्य बन रहा है।


Download Android App
Download iOS App



