राजस्थान : सड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना करने वालों का लाइसेंस रद्द होगा

Summary :

बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए राजस्थान सरकार ने बुधवार को कहा कि लापरवाही से वाहन चलाने एवं सड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना कर दुर्घटना करने वालों का लाइसेंस रद्द किया जाएगा।

बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए राजस्थान सरकार ने बुधवार को कहा कि लापरवाही से वाहन चलाने एवं सड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना कर दुर्घटना करने वालों का लाइसेंस रद्द किया जाएगा। परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने विधानसभा में शून्यकाल के दौरान इस संबंध में उठाए गए मुद्दे पर हस्तक्षेप करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लापरवाही से वाहन चलाने तथा सड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना कर दुर्घटना करने वालों का लाइसेंस रद्द किया जाएगा। 

लोकसभा में बोले ओवैसी-सत्ता से बाहर होते ही मुसलमानों की ‘बिग ब्रदर बन जाती है कांग्रेस

उन्होंने कहा कि एक विशेष समिति का गठन किया गया है जो यह सुनिश्चित करेगी कि नशे में वाहन चलाकर या सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन कर सड़क दुर्घटना में किसी की मृत्यु का कारण बनने वाले वाहन चालक कानूनी खामियों के कारण आसानी से नहीं छूट सके। मंत्री ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं रोकना एक चुनौती है, इन पर अंकुश लगाने के लिए राज्य सरकार गंभीरता से प्रयास कर रही है। 

Desk Team