Rajasthan: आमेर जंगल में लगी भीषण आग, जानवरों पर मंडराया खतरा

Summary :

Rajasthan: भारत के कुछ शहरों में भीषण गर्मी पड़ रही है। एक तरफ जहां लोग गर्मी से परेशान, वहीं दूसरी तरफ आग लगने के मामलों में भी इजाफा देका जाता है। ताजा मामला राजस्थान से आ रहा है, जहां आमेर के निकट जंगलों में शनिवार को आग लग गई। करीब दो किलोमीटर का वनक्षेत्र आग की चपेट में आ गया। वन विभाग और दमकल की टीम ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन देर शाम तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। Highlights गर्मी में बढ़ा आग का प्रकोप जयपुर के जंगल में लगी आग जंगली जानवरों…

Rajasthan

Rajasthan: भारत के कुछ शहरों में भीषण गर्मी पड़ रही है। एक तरफ जहां लोग गर्मी से परेशान, वहीं दूसरी तरफ आग लगने के मामलों में भी इजाफा देका जाता है। ताजा मामला राजस्थान से आ रहा है, जहां आमेर के निकट जंगलों में शनिवार को आग लग गई। करीब दो किलोमीटर का वनक्षेत्र आग की चपेट में आ गया। वन विभाग और दमकल की टीम ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन देर शाम तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।

Highlights

  • गर्मी में बढ़ा आग का प्रकोप
  • जयपुर के जंगल में लगी आग
  • जंगली जानवरों का बढ़ा खतरा

जंगल में लगी भीषण आग

राजस्थान में जयपुर जिले के आमेर के निकट जंगलों में शनिवार को आग लग गई। करीब दो किलोमीटर का वनक्षेत्र आग की चपेट में आ गया। वन विभाग और दमकल की टीम ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया लेकिन देर शाम तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। आग अज्ञात कारणों से शनिवार दोपहर में लगी थी।

आग अज्ञात कारणों से शनिवार दोपहर में लगी थी। वन विभाग के रेंजर अजीत कुमार मीणा ने बताया कि आग जंगल में लगी और फिर पास की पहाड़ियों तक फैल गई। वनक्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। तेज हवा चलने के कारण आग फैल रही है। आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है।

जानवरों पर खतरा उत्पन्न हो सकता है

उन्होंने बताया कि वन क्षेत्र में विचरण करने वाले जानवरों को आग पर काबू नहीं होने के कारण खतरा उत्पन्न हो सकता है। वनक्षेत्र के निकट बसे कुछ परिवारों को भी अपनी सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए कहा गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Aastha Paswan