कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कारपोरेशन लिमिटेड (आरएमएससीएल) ने शुक्रवार को अलग-अलग जिलों को 28 हजार से अधिक रेमडेसिविर टीके आवंटित किए। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को निरंतर मजबूत किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन के साथ रेमडेसिविर की बढ़ती मांग और उसकी आपूर्ति का भी बेहतर तरीके से प्रबंधन किया जा रहा है। आरएमसीएल ने 7 मई को अलग-अलग जिलों को कुल 28 हजार से अधिक रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति की है।
डॉ शर्मा ने बताया, “केंद्र सरकार ने राजस्थान को 9 मई तक के लिए 1,41,600 रेमडेसिविर टीकों का आवंटन निर्धारित किया है जबकि संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और हमें अधिक इंजेक्शनों की आवश्यकता है। इसी के चलते आरएमएससीएल ने स्वयं के स्तर पर व्यापक प्रयास कर रेमडेसिविर इंजेक्शन की खरीद की है। इसके बाद प्रदेश में रेमडेसिविर इंजेक्शन का कोटा करीब 2,48,000 हो गया है।
चिकित्सा मंत्री ने बताया कि रेमडेसिविर के अलावा गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए 340 टोसिलीजुमेब इंजेक्शन का भी प्रयोग राज्य के सभी जिलों में किया जा चुका है। इन इंजेक्शन की कालाबाजारी पर पूर्णतया रोक लगाने के लिए रेमडेविर इंजेक्शन का आवंटन निजी एवं सरकारी अस्पतालों को जिला स्तर पर गठित कमेटी की सिफारिश पर सीधा आरएमएससीएल द्वारा किया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



