लोकसभा चुनाव के लिए राजस्थान (Rajasthan) में बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही कई अभियान शुरू हो गए है। राजस्थान की बीजेपी सरकार इसके लिए पूरी प्लानिंग बना रही है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष और कई केंद्रीय मंत्री इसमें शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ता और नेता भाग लेंगे। संगठन ने इसके लिए सभी की जिम्मेदारी तय की है
- 9 फरवरी को नागौर दौरे पर रहेंगे CM भजनलाल शर्मा
- लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी का मेगा प्लान तैयार
- कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ता और नेता भाग लेंगे
एक बड़ा सन्देश देने की तैयारी में है BJP
आपको बता दें मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा नागौर में 9 फरवरी की रात गुजारेंगे। नागौर से ही पंचायती राज की शुरुआत हुई थी, इसलिए बीजेपी ने भी इस कार्यक्रम की शुरुआत भी वहीं से की है। इसके जरिये एक बड़ा सन्देश देने की तैयारी है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी भीलवाड़ा में कार्यकर्ताओं के साथ किसी गांव में रहेंगे।
इसके लिए कुल 19 बिंदु तय किये गए
बता दें 9, 10 और 11 फरवरी के बीच में बीजेपी के कार्यकर्ताओं को गांव में जाना है। इतना ही नहीं उस दौरान गांव में जाकर एक रात रहकर ग्रामीणों को केंद्र सरकार की योजनाओं को बताना है। इन तीन दिनों में सभी दिग्गज नेता से लेकर कार्यकर्ता तक पहुंच जायेंगे। इसके साथ ही ग्रामीणों के मोबाइल फोन में ”नमो” एप को डाउनलोड करना है। बूथ केंद्र के लोगों से बातचीत और उन्हें जानकारी देनी है। इस दौरान लाभार्थियों से बातचीत और किसे कौन सा लाभ मिला है। उसकी पूरी जानकारी लेनी है। इसके लिए कुल 19 बिंदु तय किये गए हैं।
54 हजार गांवों में कुल 85 हजार बीजेपी कार्यकर्ता पहुंच जाएंगे
राजस्थान में ‘गांव चलो अभियान’ के प्रदेश संयोजक ओमप्रकाश भड़ाना का कहना है कि इस दौरान प्रदेश के सभी 54 हजार गांवों में कुल 85 हजार बीजेपी कार्यकर्ता पहुंच जाएंगे। एक अनुमान के हिसाब से इन तीन दिनों में एक करोड़ से अधिक लोगों से सीधे तौर पर संवाद होगा। केंद्र सरकार की 10 साल में दी गई योजनाओं की पूरी चर्चा होगी। इस दौरान लोगों से फीडबैक भी लिया जाएगा। लोगों की मांग क्या है? ऐसे तमाम सवाल किये जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App






