Rajasthan News: राजस्थान के बाड़मेर में वायुसेना का MiG 29 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमें पायलट सुरक्षित बताया जा रहा है, जोरदार धमाके के साथ प्लेन में आग लग गई। गनीमत यह रही कि हादसा आबादी वाले क्षेत्र में नहीं हुआ।
तकनीकी खराबी के कारण मिग-29 दुर्घटनाग्रस्त
राजस्थान के बाड़मेर जिले में वायु सेना का मिग-29 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। पुलिस के अनुसार सोमवार रात यह हादसा हुआ और पायलट पूरी तरह सुरक्षित है। वायु सेना ने एक्स पर इस घटना की जानकारी दी है। अधिकारियों ने लिखा है कि नियमित रात्रि प्रशिक्षण उड़ान के दौरान विमान में गंभीर गड़बड़ी आ गई। इस वजह से पायलट को विमान से बाहर निकलना पड़ा।
जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ
बाड़मेर कलेक्टर निशांत जैन ने कहा कि सोमवार रात को लड़ाकू विमान आवासीय क्षेत्रों से दूर गिरने के कारण दुर्घटना में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। वायुसेना ने कहा कि दुर्घटना की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।
पायलट को विमान से बाहर निकला
भारतीय वायुसेना ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “बाड़मेर सेक्टर में एक नियमित रात्रि प्रशिक्षण मिशन के दौरान, भारतीय वायुसेना के मिग-29 में एक गंभीर तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण पायलट को विमान से बाहर निकलना पड़ा। पायलट सुरक्षित है और किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।” इससे पहले, 12 मार्च को, भारतीय वायुसेना का एक हल्का लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस एक ऑपरेशनल ट्रेनिंग सॉर्टी के दौरान राजस्थान के जैसलमेर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। भारतीय वायुसेना ने एक बयान में कहा कि पायलट सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकल गया है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं।
(Input From ANI)


Download Android App
Download iOS App





