Rajasthan News: लोक सभा चुनाव शुरू हो चुके हैं वहीं सभी पार्टियां कई रैलियां निकाल रही हैं। बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ और राजस्थान में चुनावी रैलियों को संबोधित करने वाले हैं।
Highlights
- लोकसभा चुनाव के दूलरे चरण की शुरुआत
- राजस्थान में चुनावी रैलियों का आयोजन
- प्रचार का दौर कल शाम 6 बजे समाप्त होगा
PM मोदी रैली में होंगे शामिल
प्रदेश में दूसरे चरण के चुनाव का प्रचार का दौर कल शाम 6 बजे समाप्त हो जाएगा। अब राजनीतिक पार्टियों के पास चुनावी प्रचार के लिए आज और कल के दो ही दिन शेष हैं। ऐसे में भाजपा धड़ल्ले से सभाएं कर प्रचार करने में जुटी है। वहीं प्रधानमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर जानकारी दी है कि वह सुबह करीब 10:45 बजे राजस्थान के टोंक-सवाईमाधोपुर का दौरा करेंगे, इसके बाद दोपहर करीब 2:45 बजे छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा का दौरा करेंगे। अंत में वे शाम करीब 5 बजे महासमुंद में रहेंगे।
देशभर से लोगों का अपार समर्थन
”लोकसभा चुनाव में BJP-NDA को देशभर से लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है। उत्साह के इस माहौल के बीच मैं आज दो राज्यों में अपने परिवार के सदस्यों के बीच रहूंगा। सुबह करीब 10:45 बजे मैं रहूंगा राजस्थान के टोंक-सवाईमाधोपुर में। फिर दोपहर करीब 2:45 बजे मैं छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में रहूंगा। अंत में शाम करीब 5 बजे मैं महासमुंद में रहूंगा, जहां मैं अपने प्रियजनों का आशीर्वाद प्राप्त करूंगा। PM मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा।
पहले चरण में 12 सीटों पर मतदान
राजस्थान में लोकसभा चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं। 12 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हुआ था, जबकि शेष 13 सीटों पर 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।
2019 के चुनाव में BJP ने राजस्थान की 25 में से 24 सीटें हासिल कर प्रचंड जीत हासिल की। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनीवाल ने भी एक सीट जीती।
2024 का लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून तक हो रहा है। नागरिक 543 सीटों के लिए वोट डाल रहे हैं, और जीतने वाली पार्टी को सरकार बनाने के लिए कम से कम 272 सीटें हासिल करनी होंगी। इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरे कार्यकाल के लिए मैदान में हैं। चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App






