राजस्थान के सीकर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे का शिकार हुए लोग सालासर से खाटूश्याम मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे थे। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि पांचों के शव को फतेहपुर हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है। आज पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को दे दिया जाएगा।
आपको बता दें कि ये सभी हरियाणा के रहने वाले थे और दोस्त बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान हो गई है। बताया जा रहा है, कि यह हादसा ओवरटेक करने की वजह से हुआ। हादसे के बाद मौके पर गांव के लोग इकट्ठे हो गए। पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
ट्रक और कार की टक्कर में 5 लोगों की मौत
जानकारी के मुताबिक हरियाणा के फतेहाबाद इलाके के रहने वाले पांचों युवक अपनी कार से सालासर बालाजी के दर्शन करने के लिए आए थे।रात 11 बजे फतेहपुर इलाके में फतेहपुर-सालासर सड़क मार्ग पर उनकी कार की ट्रक से टक्कर हो गई। डिप्टी एसपी राजेश कुमार विद्यार्थी ने बताया, फतेहपुर-सालासर मार्ग पर ट्रक और कार की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। मृतक हरियाणा के रहने वाले हैं।


Download Android App
Download iOS App



