राजस्थान पुलिस ने रविवार को सदर थाना इलाके के गांव आदर्श नगर में छापामारी कर अवैध शराब बनाने और बिक्री करने के आरोप में 11 लोगो लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिले में आसन्न पंचायत चुनाव के पूर्व पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में अवैध शराब बनाने वाली कई भट्टियों को तोड़ा गया। पुलिस ने इस संबंध में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर ग्यारह लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने बताया कि पुलिस को गांव आदर्श नगर में अवैध शराब के निर्माण की सूचना मिली थी और छापे के दौरान करीब एक दर्जन भट्टियां तोड़ी गईं।अधिकारी ने कहा कि इसके साथ ही करीब 15 हजार लीटर वाश नष्ट कराई गई और करीब दो सौ लीटर अवैध शराब जब्त की गई तथा इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।शेखावत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में शामिल धर्मेन्द्र, हरनाम, अविनाश, राजेश, रफी, कमल, बबलू, मुरारी लाल, राजेश सिंह, सागर और अजय के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



