देश के कई राज्यों में सड़क दुर्घटना के मामले में तेजी से वृद्धि हुई है। एक ऐसा ही मामला राजस्थान के अलवर के बगड़ तिराहे थाना क्षेत्र बहाला में घटित हुई है। जहां पर एक अज्ञात वाहन की बाइक सवार से टक्कर हो गई जिसके चलते चालक की कथित तौर से मौत हो गई।
पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची
मिली जानकारी के मुताबिक पता चला कि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को लेकर राजीव गांधी सामान्य अस्पताल पहुंची,जहां मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया और मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा गया।

आपकों बता दें कि मृतक के भाई हेमराज ने बताया की उमेश जाटव निवासी बहाला गांव का रहने वाला था।मृतक उमेश बाइक लेकर बहाला स्टैंड पर किसी काम से जा रहा था तभी अचानक उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें उसकी मौत हो गई।


Download Android App
Download iOS App



