Rajasthan: कहीं भीषण गर्मी तो कहीं ठंड का एहसास, तापमान में दर्ज उतार-चढ़ाव

Summary :

Rajasthan: मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को झुंझुनूं जिले का पिलानी कस्बा प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा। यहां 42.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। उदयपुर, कोटा संभाग में तापमान सामान्य से कम रहा। Highlights मई में भीषण गर्मी शुरू कई इलाकों में बढ़ा तापमान आने वाले दिनों में हो सकती है बारिश मौसम ने बदले अपने मिजाज मई के महीने में भीषण गर्मी शुरू हो चुकी है। लेकिन राजस्थान के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी हो रही है तो कहीं मौसम ठंडा हो कहा है। लोगों को मौसम के मिजाज ही नहीं समझ आ रहे है। मौसम विभाग के…

Rajasthan

Rajasthan: मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को झुंझुनूं जिले का पिलानी कस्बा प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा। यहां 42.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। उदयपुर, कोटा संभाग में तापमान सामान्य से कम रहा।

Highlights

  • मई में भीषण गर्मी शुरू
  • कई इलाकों में बढ़ा तापमान
  • आने वाले दिनों में हो सकती है बारिश

मौसम ने बदले अपने मिजाज

मई के महीने में भीषण गर्मी शुरू हो चुकी है। लेकिन राजस्थान के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी हो रही है तो कहीं मौसम ठंडा हो कहा है। लोगों को मौसम के मिजाज ही नहीं समझ आ रहे है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को झुंझुनूं जिले का पिलानी कस्बा प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा। यहां 42.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। उदयपुर, कोटा संभाग में तापमान सामान्य से कम रहा।

इन इलाकों में बारिश की संभावना

राजस्थान में इन दिनों जहां आधे प्रदेश में लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर आधे प्रदेश में तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों तक मौसम सामान्य औप फिर उसके बाद बारिश की अशंका जताई है।

42.7 डिग्री तापमान दर्ज

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार (4 मई) को झुंझुनूं जिले का पिलानी कस्बा प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा। यहां 42.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं उदयपुर, कोटा और जोधपुर संभाग में तापमान सामान्य से कम 38 से 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अजमेर, जयपुर और बीकानेर संभाग में तापमान सामान्य चल रहा है। इन इलाकों में शनिवार को तापमान 39 से 43 डिग्री के बीच रहा।

इन इलाकों में कम रहा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को श्रीगंगानगर में 42.1, सीकर के फतेहपुर में 41.9 अलवर में 41.8, धौलपुर व अंता में 41.4, डूंगरपुर में 41.2, सीकर और करौली में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीकानेर में 40.8, कोटा में 40.4, जैसलमेर व फलौदी में 40.2 और टोंक के वनस्थली में 40.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। बाकी इलाकों का तापमान 40 डिग्री से नीचे बना हुआ है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Aastha Paswan