राजस्थान विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक राजेंद्र गुढ़ा ने अपनी ही पार्टी पर यह आरोप लगाते हुए कहा है कि पार्टी में पैसे लेकर टिकट दिया जाता है। राजेंद्र गुढ़ा के इस बयान ने विधानसभा में सभी लोगों को चौका दिया। गुढ़ा ने कहा कि बसपा में टिकट के लिए जो सबसे ज्यादा पैसे देता है उसे पार्टी टिकट देती है।
बसपा विधायक ने कहा कि चुनाव में पैसे और अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल किया जाता है, जिससे चुनावी प्रक्रिया प्रभावित होती है। पार्टियों में टिकट को लेकर पैसे का लेनदेन होता है और यही हाल हमारी पार्टी का भी है, लेकिन इन सब में कोई भी गरीब आदमी चुनाव नहीं लड़ सकता है।आपको बता दे कि राजेंद्र गुढ़ा का यह बयान बसपा के लिए बड़ी मुश्किलें पैदा कर सकता है।
इस बयान के बाद विधानसभा में उपस्थित उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि इस बयान पर तो पार्टी प्रमुख मायावती ही उचित जवाब दे सकती हैं। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि बीएसपी के बारे में सभी जानते हैं, अब तो खुद उनके नेता ने यह बात कबूली है, जो बिल्कुल ही निंदनीय है।
वही, राजेंद्र गुढ़ा विधानसभा में दिए गए अपने बयान पर विधानसभा के बाहर भी टिके रहे। उन्होंने कहा कि विधानसभा में चुनाव से जुड़ी एक चर्चा हो रही थी। आजकल चुनावों को पैसे और बाहुबल की ताकत प्रभावित करती है और बीएसपी पैसे लेकर टिकट देती हैं।


Download Android App
Download iOS App



